धमतरी, यशवंत गिरी गोस्वामी । डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने दूरसंचार विभाग के सहायक उप निरीक्षकों को वरिष्ठता क्रम के आधार पर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। जारी आदेश में धमतरी दूरसंचार विभाग में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बच्चू सिंह छौंकर को भी उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति सूची में सम्मिलित किया गया ।
उप निरीक्षक (दूरसंचार) के पद पर पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक बच्चू सिंह छौंकर 17 जनवरी 1985 को दूरसंचार विभाग में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर वर्ष 1999 में प्रधान आरक्षक के पद पर तथा वर्ष 2014 में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर धमतरी में पदस्थ रहे। पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने पुलिस कार्यालय में उनके कंधों में स्टार लगाकर पदोन्नति की। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे जिनके द्वारा उपनिरीक्षक बच्चू सिंह छौंकर को बधाई दी गई।